21 फ़रवरी 2017 - 20:06
आईएस का गठन करने वाला अमेरिका है विश्व शांति के लिए ख़तरा।

ईरान बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी तक फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेगा फिलिस्तीन के बेगुनाह लोग पिछले ६० साल से ज़ायोनी अत्याचार से पीड़ित हैं ज़ायोनिस्ट इस क्षेत्र में अशांति का सबसे बड़ा कारण है ।

रक्षामंत्री हुसैन देहक़ान ने मालिके अशतर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित रक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए कि विश्व समुदाय का बढ़ता हुआ सैन्य बजट तेज़ी से उन्नत होती हुई तकनीक को देखते हुए हमे उन्नति एवं गुणवत्ता की ओर तेज़ी से क़दम बढ़ाने होंगे ताकि एक मज़बूत रक्षाप्रणाली का गठन हो सके जो हमारी शक्ति का प्रतीक एवं सम्भावित खतरे के समय हमारी जीत का कारण बने।
सरदार देहक़ान ने म्यूनिख में ज़ायोनी युद्धमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के सहायक द्वारा लगाए गए आरोपों के जवाब में कहा कि दुनिया जानती हैं आज मिडिल ईस्ट की अशांति के लिए दाइश और दूसरे आतंकी संगठन ज़िम्मेदार हैं और ट्रम्प अपनी चुनावी सभाओं में यह बात बोलते रहे हैं कि ओबामा प्रशासन ने दाइश का गठन किया है। विश्व समुदाय फैसला कर सकता है कि आतंक पीड़ित ईरान शांति व्यवस्था के लिए खतरा है या दाइश का गठन करने वाले ? उन्होंने ज़ायोनी सत्ता को चेताते हुए कहा कि ईरान के विरुद्ध निंदनीय गुटबन्दी से उसे कुछ हासिल नहीं होगा। ईरान बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी तक फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेगा फिलिस्तीन के बेगुनाह लोग पिछले ६० साल से ज़ायोनी अत्याचार से पीड़ित हैं ज़ायोनिस्ट इस क्षेत्र में अशांति का सबसे बड़ा कारण है । उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को बेघर अमेरिकियों की समस्याओं पर ध्यान देने की नसीहत करते हुए हिंसक और आतंक सहायक गतिविधियों से दूर रहने को कहा ।